उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश से तबाही, 7 लोग लापता, कई घर मलबे में दबे

राज्य में मंगलवार को भी राजधानी देहरादून समेत अन्य हिस्सों में बादल फटने और उफनती नदियों के कारण तबाही हुई थी। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, 16 लोग लापता हैं और करीब 900 लोग विभिन्न क्षेत्रों में फंसे हुए थे।

Uttarakhand: Heavy Rains Leave 7 People Missing in Chamoli; Many Houses Trapped Under Debris
Uttarakhand: Heavy Rains Leave 7 People Missing in Chamoli; Many Houses Trapped Under Debris

चमोली: उत्तराखंड में भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। जनपद चमोली के नंदा नगर में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हुई भारी वर्षा के चलते कुंतरी गांव में कई घर मलबे की चपेट में आ गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में मलबा आने से छह मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और सात लोग लापता हैं। वहीं, दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

स्थानीय लोग और नंदा नगर थाना पुलिस तथा प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है, लेकिन इलाके में स्थिति भयावह होने के कारण टीम को मौके तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग घरों में फंसे हुए हैं और कुछ का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

राज्य में मंगलवार को भी राजधानी देहरादून समेत अन्य हिस्सों में बादल फटने और उफनती नदियों के कारण तबाही हुई थी। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, 16 लोग लापता हैं और करीब 900 लोग विभिन्न क्षेत्रों में फंसे हुए थे। प्रशासन और बचाव दल लगातार राहत कार्यों में जुटा हुआ है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale