केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने झारखंड के हजारीबाग में एंटी नक्सल ऑपरेशन में सफलता पाने पर CRPF की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की सराहना की है।
शाह ने बताया कि इस अभियान में ₹1 करोड़ के इनामी और भाकपा (माओवादी) केन्द्रीय कमिटी सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ परवेश को ढेर किया गया। इसके अलावा, दो अन्य इनामी नक्सली—रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल (बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य, ₹25 लाख इनामी) और बीरसेन गांझू उर्फ रामखेलावन (जोनल कमेटी सदस्य, ₹10 लाख इनामी)—को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
इस ऑपरेशन के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो गया है। श्री शाह ने कहा कि जल्द ही पूरे देश से नक्सलवाद की समस्या समाप्त होगी।
आज झारखंड के हजारीबाग में CRPF की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की जॉइंट टीम को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है। इस अभियान में ₹1 करोड़ का इनामी, कुख्यात नक्सली कमांडर सीसीएम सहदेव सोरेन उर्फ परवेश को ढ़ेर कर दिया गया है। साथ ही, दो अन्य इनामी नक्सलियों- रघुनाथ…
— Amit Shah (@AmitShah) September 15, 2025
