हिन्दी दिवस 2025: अमित शाह ने दी शुभकामनाएँ, भाषाई समन्वय पर दिया जोर

अमित शाह ने याद दिलाया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान निर्माताओं ने देवनागरी लिपि में हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था और अनुच्छेद 351 के तहत हिंदी को भारत की सामासिक संस्कृति का प्रभावी माध्यम बनाने का दायित्व सौंपा गया था।

Hindi Diwas 2025: Amit Shah Extends Greetings, Emphasizes Linguistic Harmony
Hindi Diwas 2025: Amit Shah Extends Greetings, Emphasizes Linguistic Harmony

नई दिल्ली। हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि भारतीय भाषाएँ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने की सशक्त शक्ति रही हैं।

अपने संदेश में शाह ने कहा कि भारत की भाषाओं ने सदियों से हर वर्ग और समुदाय को अभिव्यक्ति का अवसर दिया है। उन्होंने तुलसीदास, कबीर, सूरदास से लेकर भूपेन हजारिका तक महान संतों और कवियों की रचनाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह भारतीय भाषाएँ पूरे देश को जोड़ने का काम करती आई हैं।

अमित शाह ने याद दिलाया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान निर्माताओं ने देवनागरी लिपि में हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था और अनुच्छेद 351 के तहत हिंदी को भारत की सामासिक संस्कृति का प्रभावी माध्यम बनाने का दायित्व सौंपा गया था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते एक दशक में भारतीय भाषाओं का स्वाभिमान बढ़ा है। चाहे संयुक्त राष्ट्र, G-20 या SCO का मंच हो, मोदी जी ने हिंदी और भारतीय भाषाओं में संवाद कर भारत की भाषाई पहचान को गौरव दिलाया है।

शाह ने यह भी बताया कि 2024 में हिंदी दिवस पर ‘भारतीय भाषा अनुभाग’ की स्थापना की गई है, जिसका उद्देश्य सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं के बीच सहज अनुवाद सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य यह है कि हिंदी और अन्य भारतीय भाषाएँ विज्ञान, तकनीक, न्याय, शिक्षा और प्रशासन की धुरी बनें।

अपने संदेश के अंत में अमित शाह ने मिथिला कवि विद्यापति का उद्धरण देते हुए कहा, “देसिल बयना सब जन मिट्ठा”, अर्थात अपनी भाषा सबसे मधुर होती है। उन्होंने आह्वान किया कि हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं का सम्मान कर हम आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale