बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी की मां को गाली देने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच बिहार कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एआई जेनरेटेड वीडियो पोस्ट किए गए, जिसमें पीएम मोदी और उनकी मां के किरदार को दिखाया गया। इस वीडियो पर सियासी घमासान छिड़ गया है।
बीजेपी नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री की मां का अपमान करार दिया। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने AI तकनीक का दुरुपयोग कर पीएम की माताजी का अपमान किया, जो देश की हर मातृशक्ति के लिए अपमानजनक है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने तय कर लिया है कि वे सुधरेंगे नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के कहने पर पीएम और उनकी माता का बार-बार अपमान किया जा रहा है, और बिहार की जनता उन्हें सुधारने के लिए तैयार है।
कांग्रेस पार्टी ने निकृष्टता की हद पार कर दी है। कांग्रेस अब AI तकनीक का दुरुपयोग कर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की स्वर्गीय माताजी का अपमान कर रही है।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 12, 2025
यह मानसिक दिवालियापन और कांग्रेस की गिरी हुई सोच का सबूत है। यह देश की हर मातृशक्ति का अपमान है।
मोदी जी की… pic.twitter.com/aARREtaZZD
वीडियो का शीर्षक है “साहब के सपनों में आई मां”, जिसमें दिखाया गया कि पीएम मोदी के सपने में उनकी मां उन्हें डांटते हुए कहती हैं कि उन्होंने नोटबंदी की लंबी लाइनों में खड़ा किया और बिहार में उनके नाम पर राजनीति कर रहे हैं। इस पर दिल्ली और बिहार में बीजेपी नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं और वीडियो को आपत्तिजनक और अपमानजनक करार दिया है।
साहब के सपनों में आईं "माँ"
— Bihar Congress (@INCBihar) September 10, 2025
देखिए रोचक संवाद 👇 pic.twitter.com/aA4mKGa67m
