रायगढ़ में एक ही परिवार की हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार – नाबालिग की संलिप्तता की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार की शाम बुधराम काम से घर लौटा था, जिसके बाद से ही उनका घर अंदर से बंद था। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों को घर से दुर्गंध आई और उन्होंने खिड़की से झांका, तो कमरे में खून के धब्बे दिखाई दिए।

Raigad Family Murder: Neighbor Arrested, Police Suspect Involvement of a Minor
Raigad Family Murder: Neighbor Arrested, Police Suspect Involvement of a Minor

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुए सामूहिक हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था, लेकिन अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला में एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर शवों को खाद के ढेर में छिपा दिया गया था। अब पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जो मृतक परिवार का पड़ोसी है। इस घटना में एक नाबालिग के शामिल होने की बात भी सामने आई है। पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

गुरुवार सुबह, ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव (35), उनकी पत्नी सहोदरा (30), बेटा अरविंद (10) और बेटी शिवांगी (6) के शव घर के पीछे खाद के ढेर में दबे हुए मिले थे। बुधराम की सबसे बड़ी बेटी शिवानी (16) की जान बच गई क्योंकि वह उस समय अपने रिश्तेदारों के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी।

ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार की शाम बुधराम काम से घर लौटा था, जिसके बाद से ही उनका घर अंदर से बंद था। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों को घर से दुर्गंध आई और उन्होंने खिड़की से झांका, तो कमरे में खून के धब्बे दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

इस जघन्य हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं और हर पहलू से जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक, हत्या का मुख्य आरोपी बुधराम का एक पड़ोसी है, जिसने शवों को ठिकाने लगाने के लिए अपने नाबालिग बेटे की मदद ली।

फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्याकांड के पीछे का मकसद सामने आ सके। इस घटना के खुलासे से पूरे गांव में शोक और सदमे का माहौल है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale