इंदौर: पहलगाम हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरा गुस्सा, कलाकारों ने लिखा ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद

सड़कों पर ‘आतंकवादी पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लिखे गए और पाकिस्तान के झंडे की आकृति बनाकर उसे सड़क पर उकेरा गया।

Indore: Anger Erupts Over Pahalgam Attack, Artists Write 'Down with Pakistan' on Streets
Indore: Anger Erupts Over Pahalgam Attack, Artists Write 'Down with Pakistan' on Streets

इंदौर: इंदौर में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एक अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। इंदौर वॉल पेंटिंग एसोसिएशन ने देर रात शहर के अलग-अलग प्रमुख चौराहों पर सड़कों पर पेंटिंग कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

सड़कों पर ‘आतंकवादी पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लिखे गए और पाकिस्तान के झंडे की आकृति बनाकर उसे सड़क पर उकेरा गया। इस प्रतीकात्मक विरोध के माध्यम से कलाकारों ने पाकिस्तान के खिलाफ देशव्यापी आक्रोश को रचनात्मक रूप से प्रकट किया।

एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से अपील की कि पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी कायरतापूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। शहरवासियों ने भी इस रचनात्मक विरोध का समर्थन करते हुए बड़ी संख्या में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale