पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स: भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाजों—आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल और सीजीएस सारथी—ने 01 सितंबर 2025 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया में प्रवेश किया। यह स्क्वाड्रन वर्तमान में दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में लंबी दूरी प्रशिक्षण हेतु पर है और युवाओं को प्रशिक्षित करते हुए, ‘मैत्री सेतु’ का निर्माण कर रहा है।
बंदरगाह पर आगमन पर सेशेल्स रक्षा बल (एसडीएफ) बैंड द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जिसमें दोनों देशों के बीच मजबूत समुद्री संबंधों पर जोर दिया गया। भारतीय नौसेना के सेरेमोरियल गार्ड और बैंड ने भी 1टीएस परेड की, जो दोनों नौसेनाओं की एकजुटता को दर्शाता है।
इस यात्रा के दौरान वरिष्ठ अधिकारी 1टीएस कैप्टन तिजो के. जोसेफ सेशेल्स सरकार के मंत्रालय के गणमान्य व्यक्तियों, एसडीएफ और भारतीय उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बंदरगाह दौरे के दौरान पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस-डेक दौरे और प्रशिक्षण पर एसडीएफ कर्मियों के साथ बातचीत की जाएगी। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामुदायिक जुड़ाव के अंतर्गत योग सत्र, नौसेना बैंड प्रदर्शन, खेल कार्यक्रम और सामाजिक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
The First Training Squadron, #1TS of the #IndianNavy – #INSTir, #INSShardul & #ICGSSarathi arrived at Port Victoria, #Seychelles on #01Sep 25 as part of long range training deployment.
— SpokespersonNavy (@indiannavy) September 2, 2025
Welcomed by @SeyDefence Forces with a traditional band, the visit features high-level calls,… pic.twitter.com/DiSX7uYTCI
सेशेल्स में 1टीएस की यह तैनाती 2025 में भारतीय नौसेना के जहाजों का तीसरा आगमन है। यह आगमन भारतीय नौसेना की मजबूत द्विपक्षीय भागीदारी और समुद्री साझेदारी को उजागर करता है और हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भूमिका और समुद्री दृष्टिकोण के साथ तालमेल बनाए रखता है।
भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण स्क्वाड्रन 1टीएस ने सेशेल्स में पोर्ट विक्टोरिया पर किया भव्य आगमनBuilding ‘Bridges of Friendship’, whilst training young minds, the ships of the First Training Squadron (1TS) of the #IndianNavy comprising #INSTir, #INSShardul, and CGS #Sarathi, arrived at Port #Victoria, #Seychelles on 01 Sep 2025.
— Defence Production India (@DefProdnIndia) September 2, 2025
1TS is presently on long-range training… pic.twitter.com/zjh052uAoL
