भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक: ग्रामीण विकास और खेल महोत्सव पर हुई चर्चा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि यदि कोई कार्यकर्ता या क्षेत्र का नागरिक बीमार होता है तो उसका समुचित इलाज करवाना उनका परम कर्तव्य है।

Bhopal: Shivraj Singh Chouhan Chairs Meeting on Rural Development and Khel Mahotsav
Bhopal: Shivraj Singh Chouhan Chairs Meeting on Rural Development and Khel Mahotsav

भोपाल: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रविन्द्र भवन, भोपाल में अपने संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने क्षेत्र के किसान कल्याण के कार्यों, ग्रामीण विकास और अन्य विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही आगामी खेल महोत्सव की रूपरेखा, कार्यक्रमों और प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेल महोत्सव केवल खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और युवा ऊर्जा के प्रदर्शन का बड़ा मंच है। उन्होंने आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारीपूर्वक योगदान देने का आह्वान किया। बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बीमारों का इलाज सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि यदि कोई कार्यकर्ता या क्षेत्र का नागरिक बीमार होता है तो उसका समुचित इलाज करवाना उनका परम कर्तव्य है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र स्थित सुकरवास गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि एक गरीब युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। गांव वालों ने 2 लाख रुपये से अधिक की राशि इकट्ठा की। जब उन्हें खबर मिली, तो उन्होंने दिल्ली से सीधे अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर्स से चर्चा की और आयुष्मान कार्ड की मदद से युवक का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया।

गरीब और किसानों की सेवा ही जीवन की सार्थकता

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रोजाना कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आते हैं और गरीब, मध्यम वर्गीय तथा किसानों की सेवा ही जीवन की असली सार्थकता है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड इलाज के लिए बड़ा सहारा है और इसका उपयोग एम्स जैसे सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी किया जा सकता है। उन्होंने इसके उपयोग पर प्रेजेंटेशन आयोजित करने और शिविर लगाकर कार्ड बनवाने का भी निर्देश दिया। जरूरत पड़ने पर स्वेच्छा अनुदान या अन्य माध्यमों से भी इलाज की व्यवस्था की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale