दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अलीगढ़ में हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और 1 सितंबर को अलीगढ़ के जट्टारी पिशावा रोड पर स्थित एक खेत में छापेमारी की। यहां दो बंद कमरों में हथियार बनाने की फैक्ट्री मिली, जिसका संचालन हनवीर नामक आरोपी कर रहा था।

Delhi Police Busts Illegal Arms Factory in Aligarh, Three Arrested
Delhi Police Busts Illegal Arms Factory in Aligarh, Three Arrested

दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सराय रोहिल्ला की टीम ने अलीगढ़ में एक ऐसी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहां बड़े पैमाने पर देसी पिस्तौल और उनके पुर्जे तैयार किए जा रहे थे। इस कार्रवाई में पुलिस ने 12 देसी पिस्तौल, 250 से अधिक पिस्तौल बनाने का कच्चा माल बरामद किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पूरे मामले की शुरुआत 11-12 अगस्त की रात को हुई, जब सराय रोहिल्ला इलाके की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके भाई शुभम उर्फ लाला पर एक नाबालिग पड़ोसी ने गोली चलाई। स्थानीय लोगों ने देसी पिस्तौल छीन ली और पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने यह हथियार अलीगढ़ निवासी बंटी से खरीदा था। पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार किया और उसके पास से कई कारतूस बरामद किए।

इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और 1 सितंबर को अलीगढ़ के जट्टारी पिशावा रोड पर स्थित एक खेत में छापेमारी की। यहां दो बंद कमरों में हथियार बनाने की फैक्ट्री मिली, जिसका संचालन हनवीर नामक आरोपी कर रहा था। पुलिस को यहां से बड़े पैमाने पर हथियार, पुर्जे और बनाने का सामान मिला।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि संगठित गिरोह अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय हैं और इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale