खीमपुर खीरी में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध बिहार में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों के विरोध में किया गया।
प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की। उन्होंने कार्यालय की कुर्सियां तोड़ दीं और सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की तस्वीरें उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दीं।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री व उनके परिवार के खिलाफ की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
