छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य संकट: 16 हजार एनएचएम कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी और अन्य पदाधिकारियों ने एक संयुक्त बयान में बताया कि इस बार हड़ताल में एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) सहित सभी आपातकालीन सेवाएं बंद रहेंगी।

Chhattisgarh Faces Health Crisis as 16,000 NHM Employees Go on Indefinite Strike from August 18
Chhattisgarh Faces Health Crisis as 16,000 NHM Employees Go on Indefinite Strike from August 18

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16,000 से अधिक कर्मचारी सोमवार, 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। कर्मचारियों ने शनिवार को यह चेतावनी जारी की और कलेक्टर, सीएमएचओ और बीएमओ को इसकी सूचना भी दे दी है।

एनएचएम कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया था। मांगों पर कोई निर्णय न होने के कारण कर्मचारियों ने हड़ताल का फैसला लिया है, जिससे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना है।

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी और अन्य पदाधिकारियों ने एक संयुक्त बयान में बताया कि इस बार हड़ताल में एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) सहित सभी आपातकालीन सेवाएं बंद रहेंगी।

उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में संविलियन/स्थायीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे का निर्धारण, कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता, लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण, अनुकम्पा नियुक्ति, मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा, स्थानांतरण नीति और न्यूनतम 10 लाख रुपये का कैशलेस चिकित्सा बीमा शामिल हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale