राजापुर: नदी में डूब रही गाय को भैंसों ने घेरकर बचाया, वीडियो हुआ वायरल

गाय को डूबते देख वहीं पास खड़ी तीन भैंसें तुरंत हरकत में आईं और बिना देर किए पानी में कूद पड़ीं। तीनों ने मिलकर गाय को तीनों ओर से घेर लिया और बहाव के विपरीत सहारा देकर दूसरे किनारे तक सुरक्षित पहुंचा दिया।

Rajapur: Buffaloes Heroically Rescue Drowning Cow in River; Video Goes Viral
Rajapur: Buffaloes Heroically Rescue Drowning Cow in River; Video Goes Viral

राजापुर: महाराष्ट्र के राजापुर से एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन भैंसों ने मिलकर एक गाय की जान बचाई। यह दृश्य न सिर्फ चौंकाने वाला था, बल्कि इंसानियत को भी आईना दिखाने वाला था।

घटना राजापुर बंदर धक्का की है, जहां नगर परिषद के कर्मचारी संदेश जाधव सफाई कार्य के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान एक गाय अचानक मिट्टी के ढेर से फिसलकर तेज बहाव वाली अर्जुन नदी में गिर गई और डूबने लगी।

गाय को डूबते देख वहीं पास खड़ी तीन भैंसें तुरंत हरकत में आईं और बिना देर किए पानी में कूद पड़ीं। तीनों ने मिलकर गाय को तीनों ओर से घेर लिया और बहाव के विपरीत सहारा देकर दूसरे किनारे तक सुरक्षित पहुंचा दिया।

गाय जब सुरक्षित किनारे पहुंची तो वह कुछ क्षण रुककर पीछे मुड़ी और भैंसों की ओर गहरी कृतज्ञता भरी नजरों से देखा, फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ गई। इसके बाद तीनों भैंसें भी चुपचाप नदी से बाहर आ गईं।

नगर परिषद कर्मचारी ने इस अविश्वसनीय लेकिन सच्ची घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale