मुरैना: बारिश के बाद गांव में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया और उसे नैपरी गांव के पास कुंवारी नदी में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया।

Morena: Crocodile Enters Village After Rains, Rescued by Locals and Handed Over to Forest Department
Morena: Crocodile Enters Village After Rains, Rescued by Locals and Handed Over to Forest Department

मुरैना: जिले के कैलारस क्षेत्र के लाभकरण गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 3 फीट से अधिक लंबा मगरमच्छ पंचायत भवन के पीछे छिपा हुआ पाया गया। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और जलाशयों में आए उफान से जलीय जीव अब गांवों की ओर पहुंचने लगे हैं।

मगरमच्छ की मौजूदगी की जानकारी तब सामने आई जब कुछ कुत्ते वहां घुस गए और भौंकने लगे, जिसके बाद ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा और मगरमच्छ को पकड़ा।

ग्रामीणों ने मगरमच्छ के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसे एक बड़ी लकड़ी पर रखा और कैलारस वन विभाग कार्यालय तक ले गए।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया और उसे नैपरी गांव के पास कुंवारी नदी में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale