वाराणसी, उत्तर प्रदेश: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आज विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने देवाधिदेव महादेव से उत्तराखंड की उन्नति और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर संस्कृत श्लोक साझा करते हुए लिखा:
“गङ्गातरंगरमणीयजटाकलापं
गौरीनिरन्तरविभूषितवामभागम्।
नारायणप्रियमनंगमदापहारं
वाराणसीपुरपतिं भज विश्वनाथम्॥”
मुख्यमंत्री ने लिखा कि, “12 ज्योतिर्लिंगों में प्रतिष्ठित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।”
गङ्गातरंगरमणीयजटाकलापं
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 23, 2025
गौरीनिरन्तरविभूषितवामभागम्।
नारायणप्रियमनंगमदापहारं
वाराणसीपुरपतिं भज विश्वनाथम्॥
12 ज्योतिर्लिंगों में प्रतिष्ठित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर बाबा… pic.twitter.com/TuWu2Ds6jc
