स्वर्गीय पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसे वाला का आज जन्मदिन है। भले ही सिद्धू अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस की दीवानगी आज भी वैसी ही है — और यही दीवानगी आज एक बार फिर सिद्धू की आवाज़ को दुनियाभर में गूंजने का मौका दे गई।
काफी समय से अटकलें लग रही थीं कि सिद्धू के जन्मदिन के मौके पर उनके कुछ अनसुने गाने रिलीज़ हो सकते हैं। और ठीक उसी तरह, उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर आज तीन नए गाने रिलीज़ किए गए — जिनमें से पहला “0008”, दूसरा “Take Notes” और तीसरा “Neal” है।
तीनों गाने कुछ ही मिनटों में लाखों लोगों ने सुन लिए और सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसे वाला के नाम की फिर से गूंज सुनाई देने लगी।
गानों की रिलीज़ के साथ ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में भावुक संदेशों की बाढ़ ला दी। किसी ने लिखा — “भाई तू नहीं है, लेकिन तेरा म्यूजिक आज भी ज़िंदा है” तो किसी ने कहा — “हर बीट में तेरा नाम गूंजता है सिद्धू!”
इन तीनों गानों की लिरिक्स, बीट्स और मूसे वाला की जानी-पहचानी दमदार आवाज़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि “Legends never die” — सिद्धू मूसे वाला आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं।
