बिलासपुर: युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर पत्नी-ससुराल को ठहराया जिम्मेदार

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक के मोबाइल फोन और वायरल वीडियो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Bilaspur: Youth Jumps Before Train, Dies by Suicide; Blames Wife and In-Laws in Pre-Suicide Video
Bilaspur: Youth Jumps Before Train, Dies by Suicide; Blames Wife and In-Laws in Pre-Suicide Video

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: बिलासपुर में एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान आनंद देवांगन के रूप में हुई है। वह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जिसे उसने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में आनंद ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

जानकारी के अनुसार, करीब छह माह पहले ही आनंद की शादी हुई थी।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक के मोबाइल फोन और वायरल वीडियो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि परिवार से पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale