भोपाल: चलती ट्रेन से गिरा यात्री, ट्रेन मैनेजर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान

ट्रेन मैनेजर वैभव भारती ने बिना समय गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, जिससे यात्री की जान बच गई।

Bhopal: Emergency Brake Pulled to Save Passenger Who Fell from Running Train
Bhopal: Emergency Brake Pulled to Save Passenger Who Fell from Running Train

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक रेलकर्मी की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हुए गिरे एक यात्री को भोपाल एक्सप्रेस के ट्रेन मैनेजर वैभव भारती ने अपनी तत्परता से बचा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन आरकेएमपी (रानी कमलापति रेलवे स्टेशन) स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 से रवाना हो रही थी। यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था और इसी दौरान वह गिर गया, जिससे गंभीर दुर्घटना का शिकार होने का खतरा था। ट्रेन मैनेजर वैभव भारती ने बिना समय गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, जिससे यात्री की जान बच गई।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale