संयुक्त राष्ट्र (UN) में Protection of Civilians (नागरिकों की सुरक्षा) विषय पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने पाकिस्तान द्वारा बार-बार अंतरराष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग करने और गुमराह करने की कोशिशों की तीखी आलोचना की।
पी. हरीश ने कहा कि पाकिस्तान केवल प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि पाकिस्तानी सेना की ओर से बार-बार सीमा पर जानबूझकर गोलाबारी की जाती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहलगाम और सीमावर्ती गांवों में पाक सेना की गोलाबारी में 20 से अधिक निर्दोष नागरिकों की मौत हो चुकी है। यहां तक कि गुरुद्वारों और मंदिरों को भी जानबूझकर निशाना बनाया गया है।
भारत ने साफ किया कि नागरिकों की सुरक्षा का मतलब आतंकवादियों की सुरक्षा नहीं हो सकता। पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि आतंक को शह देने वाले देश इस तरह के मंचों का सदुपयोग नहीं कर सकते।
#IndiaAtUN
— India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) May 23, 2025
Statement by PR @AmbHarishP at the @UN Security Council Open Debate on: Addressing emerging threats, ensuring safety of civilians, humanitarian and UN Personnel, journalists and media professionals and enhancing accountability mechanisms. @MEAIndia pic.twitter.com/VOEZ9eMQjU
