Aaj Ka Rashifal: 28 जुलाई का दैनिक राशिफल सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन धन लाभ और तरक्की के अवसर लेकर आया है, तो वहीं कुछ राशि के जातकों को लेन-देन और सेहत के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी और धैर्य मांगने वाला रहेगा। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है, इसलिए किसी पुरानी गलती से सीख लेकर ही आगे बढ़ें। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें और कानूनी मामलों में आंख-कान खुले रखें। जीवन साथी के साथ चल रही अनबन को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृषभ (Taurus)
आज आय और व्यय में संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। किसी सहयोगी की बात आपको चुभ सकती है, लेकिन उसे दिल पर न लें। विद्यार्थी पढ़ाई में पूरी लगन से जुटेंगे। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा और किसी वेकेशन की प्लानिंग हो सकती है। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी और पिताजी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
मिथुन (Gemini)
आज पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। बिजनेस में अगर समस्याएं थीं तो भाइयों से बात कर समाधान निकाल सकते हैं। किसी से लिया गया कर्ज लौटाने का समय आ गया है। आस-पड़ोस में किसी वाद-विवाद की स्थिति में शांत रहना ही बेहतर रहेगा। जीवन साथी हर कदम पर आपका साथ देंगे और प्रॉपर्टी से जुड़ा सौदा लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। गलत तरीके से धन कमाने से बचें और पिताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारी में लापरवाही न करें। परिवार के साथ किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। संतान से किए गए वादे पूरे करें और पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7
सिंह (Leo)
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दूसरों के मामलों में बेवजह हस्तक्षेप करने से बचें। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान के पढ़ाई से भटकने के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है, साथ ही बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या (Virgo)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जीवन साथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और उनके कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के संकेत हैं। पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू करने के मौके मिल सकते हैं। संतान के भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। दोस्तों के साथ किसी पार्टी का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
तुला (Libra)
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वाहन में खराबी आने से खर्च बढ़ सकता है। लिए गए किसी फैसले पर पछतावा हो सकता है। संतान पढ़ाई के लिए बाहर जा सकती है। काम में सफलता मिलेगी, लेकिन राजनीति से जुड़े लोगों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 6
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन आलस्य के कारण काम टालने से बचना होगा। परिवार के किसी सदस्य की बात से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। जीवनसाथी की इच्छा पर नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। अपनी गुप्त या जरूरी जानकारी किसी से साझा न करें।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 1
धनु (Sagittarius)
आज का दिन मौज-मस्ती और खुशी लेकर आएगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे धन-धान्य में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। नई योजनाओं पर किया गया खर्च भविष्य में अच्छा लाभ देगा, हालांकि बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
मकर (Capricorn)
आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। काम के साथ-साथ सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी है। छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। माताजी के साथ थोड़ा मतभेद हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 4
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। एक साथ कई काम हाथ में आ सकते हैं, जिनसे आर्थिक लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोतों पर ध्यान केंद्रित करें। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और घर में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 5
मीन (Pisces)
आज मन कई जगह भटक सकता है, जिससे बनते हुए काम लटक सकते हैं। अपने आसपास के लोगों को पहचान कर ही कदम बढ़ाएं। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र में सोच-समझकर फैसला लें। उधार दिया गया धन आसानी से वापस मिल सकता है।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 7
