Google Pixel 11 Series Launch: 12 अगस्त को होगी लॉन्च, Made by Google इवेंट में AI फीचर्स से उठेगा पर्दा

गूगल ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि नई Google Pixel 11 सीरीज 12 अगस्त को लॉन्च होगी। न्यूयॉर्क में होने वाले इस ‘Made by Google’ इवेंट में पिक्सेल 11, प्रो और प्रो फोल्ड के साथ एडवांस एआई फीचर्स और नया डिजाइन देखने को मिलेगा।

Google Pixel 11 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म
Google Pixel 11 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म

Google Pixel 11 Series Launch: गूगल ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसकी नई Google Pixel 11 सीरीज 12 अगस्त को लॉन्च होगी। कंपनी इस मौके पर अमेरिका के न्यूयॉर्क में अपना वार्षिक Made by Google इवेंट आयोजित करेगी, जहां नए स्मार्टफोन के साथ कई नए AI फीचर्स से भी पर्दा उठाया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार Pixel 11 लाइनअप में तीन मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं, जिनमें Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro और Google Pixel 11 Pro Fold शामिल हैं। पिछले साल कंपनी ने Pixel 10 सीरीज पेश की थी और अब नई सीरीज में डिजाइन और AI फीचर्स पर खास फोकस देखने को मिल सकता है।

लीक्स के अनुसार, स्टैंडर्ड Pixel 11 में पहले की तुलना में काफी पतले (स्लिम) बेज़ेल दिए जाएंगे, जिससे डिस्प्ले का अनुभव बेहतर होगा। इसके अलावा कैमरा बार के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं Pixel 11 Pro को और अधिक स्लिम प्रोफाइल के साथ पेश किए जाने की संभावना है। कहा जा रहा है कि इसकी बॉडी Pixel 10 Pro के मुकाबले पतली होगी, जबकि फोल्डेबल मॉडल में भी कंपनी नया और हल्का डिजाइन अपना सकती है।

इस साल सबसे बड़ा बदलाव Pixel XL मॉडल को लेकर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल Pixel 11 XL लॉन्च नहीं करेगा और उसकी जगह केवल Pro ब्रांडिंग वाले मॉडल पर फोकस करेगा।

स्मार्टफोन के अलावा गूगल इवेंट में नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स भी पेश कर सकता है। इनमें से कुछ फीचर्स सीधे एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इन फीचर्स की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है और इसके लिए 12 अगस्त के लॉन्च इवेंट का इंतजार करना होगा।

इसके अलावा, पहले सामने आई लीक रिपोर्ट्स में Pixel Glow नाम के एक नए फीचर का भी दावा किया गया था। बताया गया था कि इस फीचर के जरिए नोटिफिकेशन या मैसेज आने पर फोन के पीछे मौजूद फ्लैशलाइट विशेष तरीके से ऑन-ऑफ होकर अलर्ट देगी। हालांकि गूगल ने अभी तक इस फीचर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale