NEET UG 2026: नीट परीक्षा को लेकर सरकार का बड़ा एक्शन, भारत में टेलीग्राम पर लगी अस्थाई रोक; मैसेज-एडिटिंग फीचर भी ब्लॉक

NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने 21 जून को होने वाली NEET UG री-एग्जाम के मद्देनजर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है।

NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध (Image: Pixabay)
NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध (Image: Pixabay)

NEET-UG की दोबारा परीक्षा के आयोजन को लेकर केंद्र सरकार ने एक बेहद बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। आगामी 21 जून को होने वाली इस परीक्षा के मद्देनजर सरकार ने मैसेंजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थाई रूप से रोक लगाने का फैसला किया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत एक निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के एक्सेस को आगामी 22 जून 2026 तक के लिए पूरी तरह सीमित कर दिया गया है। इस पाबंदी की समयसीमा में नीट (यूजी) 2026 की दोबारा परीक्षा का दिन और उसके ठीक बाद का संवेदनशील समय शामिल किया गया है।

सरकार के इस निर्देश में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के एक खास फीचर पर भी बड़ी पाबंदी लगाई गई है। इसके तहत भारत में पहले से पोस्ट किए जा चुके संदेशों के लिए ‘मैसेज-एडिटिंग’ फीचर को आगामी 30 जून 2026 तक के लिए बंद करने को कहा गया है।

एजेंसी ने स्पष्ट किया कि यह कदम विशेष रूप से उस फीचर को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रीय परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद मनगढ़ंत तरीके से ‘पेपर लीक’ के झूठे सबूत तैयार करने के लिए किया जाता रहा है।

मैसेज एडिट करने की सुविधा पर रोक लगाने के पीछे एनटीए का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी यूजर पुराने मैसेज में हेरफेर करके और उसके असली टाइमस्टैम्प (समय और तारीख) को बरकरार रखते हुए पेपर लीक होने का झूठा दावा न पेश कर सके।

एजेंसी ने इस बात को स्वीकार किया है कि इन कड़े प्रतिबंधों की वजह से टेलीग्राम के सामान्य और वास्तविक उपयोगकर्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए इन अस्थायी उपायों को लागू करना बेहद जरूरी था। इसके साथ ही एनटीए ने दोबारा स्पष्ट किया है कि NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 जून को ही आयोजित की जाएगी और सभी उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए केवल एनटीए के आधिकारिक चैनलों पर ही भरोसा करें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale