उज्जैन में तेज़ साइलेंसर और मॉडिफाइड बुलेट से शहर का चैन खराब करने वाले युवकों को पुलिस ने इस बार कानून के साथ-साथ समाज की अदालत में भी सबक सिखाया।
माधवनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को तेज धमाकों वाली बुलेट चलाते पकड़ा। जब उनकी जांच की गई तो न नंबर प्लेट थी, न लाइसेंस और न ही कोई पछतावा।
इस बार पुलिस ने चालान भरने से आगे बढ़कर “अनुशासन की खास क्लास” लगाई। दोनो युवकों को उनकी ही बुलेट के साइलेंसर के पास बिठाकर तेज़ आवाज़ सुनवाई गई, ताकि उन्हें एहसास हो कि वो दूसरों को कितनी परेशानी दे रहे हैं।
इसके बाद उज्जैन पुलिस ने सार्वजनिक रूप से उन्हें बुलेट के साथ पैदल जुलूस निकलवाया, ताकि शहर के लोग देखें और दूसरों को भी सबक मिले।
पुलिस ने बुलेट जब्त कर दी है और युवकों पर कानूनी कार्रवाई भी जारी है। उज्जैन में यह सजा चर्चा का विषय बन गई है, जिसे लोग “सिर्फ फाइन नहीं, शरमिंदगी भी जरूरी” कहकर सराह रहे हैं।
