खूंखार जिहादी नेता के साथ ट्रंप की ‘टी-पार्टी’, अमेरिका ने कभी रखा था सिर पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम

जोलानी एक खूंखार जिहादी नेता हैं, जिन्हें अमेरिका ने 2013 में ग्लोबल आतंकी घोषित किया था। उन्होंने अमेरिका और इराकी फौजों के खिलाफ युद्ध लड़ा और फिर सीरिया में बशर अल-असद की सरकार के खिलाफ इस्लामी विद्रोह का नेतृत्व किया।

Trump's 'Tea Party' With Jihadi Leader: US Once Offered $10 Million Bounty on His Head
Trump's 'Tea Party' With Jihadi Leader: US Once Offered $10 Million Bounty on His Head

रियाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनकी ‘टी-पार्टी’ ने दुनिया को चौंका दिया है। ट्रंप ने एक ऐसे व्यक्ति के साथ चाय की चुस्की ली, जिसके सिर पर कभी अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था। यह व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा उर्फ अबू मोहम्मद अल-जोलानी हैं।  

जोलानी एक खूंखार जिहादी नेता हैं, जिन्हें अमेरिका ने 2013 में ग्लोबल आतंकी घोषित किया था। उन्होंने अमेरिका और इराकी फौजों के खिलाफ युद्ध लड़ा और फिर सीरिया में बशर अल-असद की सरकार के खिलाफ इस्लामी विद्रोह का नेतृत्व किया। छह महीने पहले, उन्होंने ईरान समर्थित समूहों को सीरिया से खदेड़कर असद सरकार को गिरा दिया और खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया।  

ट्रंप और जोलानी की यह ऐतिहासिक मुलाकात रियाद में हुई, जहां ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल की पहली मध्य पूर्व यात्रा पर पहुंचे थे। यह 25 सालों में पहली बार है जब किसी अमेरिकी और सीरियाई राष्ट्रपति के बीच आमने-सामने बातचीत हुई है।  

इस मुलाकात से एक दिन पहले, ट्रंप ने सीरिया पर दशकों से लगे अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की, जिससे सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी खड़े होकर ताली बजाने लगे। इस कदम को सीरिया में आर्थिक निवेश का रास्ता खोलने के रूप में देखा जा रहा है, खासकर खाड़ी देशों के लिए।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale