ऑपरेशन सिंदूर पर भारत विरोधी प्रचार, तुर्की के सरकारी मीडिया चैनल TRT World का X अकाउंट ब्लॉक

TRT World पर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार और गलत सूचना फैलाने का आरोप है। भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

India Blocks Turkish State Media TRT World's X Account
India Blocks Turkish State Media TRT World's X Account

भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान का खुलकर समर्थन करने वाले तुर्की को भारत ने कड़ा संदेश दिया है। भारत में तुर्की के सरकारी प्रसारक TRT World के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है।

यह कार्रवाई तुर्की द्वारा भारत विरोधी रुख अपनाने और पाकिस्तान का साथ देने के बाद की गई है। TRT World पर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार और गलत सूचना फैलाने का आरोप है। भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale