एलन मस्क का नया धमाका: 17 अप्रैल को लॉन्च होगा ‘X Chat’, iPhone यूजर्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार और X Corp के मालिक एलन मस्क अब मैसेजिंग की दुनिया में एक बड़ा क्रांतिकारी कदम उठाने जा रहे हैं। एलन मस्क का नया मैसेजिंग ऐप ‘X Chat’ आगामी 17 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर iOS प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होने के लिए तैयार है।

Elon Musk to Launch 'X Chat' on April 17
Elon Musk to Launch 'X Chat' on April 17

टेक दुनिया में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है, क्योंकि एलन मस्क की कंपनी X Corp एक नया मैसेजिंग ऐप “X Chat” लॉन्च करने जा रही है। यह ऐप खास तौर पर iPhone और iPad यूजर्स के लिए 17 अप्रैल को iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा और अभी से Apple App Store पर प्री-ऑर्डर के लिए खुल चुका है।

यह नया ऐप पारंपरिक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स से अलग अनुभव देने का दावा करता है। X Chat को एक स्वतंत्र ऐप के रूप में डिजाइन किया गया है, हालांकि इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर के पास X (पहले ट्विटर) का अकाउंट होना जरूरी होगा। ऐप के जरिए यूजर्स टेक्स्ट मैसेजिंग के साथ-साथ ऑडियो और वीडियो कॉलिंग, फाइल शेयरिंग और ग्रुप चैट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा मैसेज एडिट और डिलीट करने का विकल्प भी दिया गया है, जो इसे आधुनिक मैसेजिंग ऐप्स की श्रेणी में रखता है।

कंपनी का सबसे बड़ा फोकस इस ऐप की प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर है। X Chat में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन दिया जाएगा, जिससे यूजर्स की बातचीत पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। कंपनी का दावा है कि इस प्लेटफॉर्म पर न तो विज्ञापन दिखाए जाएंगे और न ही यूजर की गतिविधियों को ट्रैक किया जाएगा। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि ऐप यूजर की लोकेशन, कॉन्टैक्ट्स और अन्य डेटा तक पहुंच बना सकता है, जिसको लेकर प्राइवेसी को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।

फिलहाल X Chat केवल iOS यूजर्स के लिए लॉन्च किया जा रहा है, जिससे Android यूजर्स को इसका इंतजार करना पड़ेगा। खास बात यह है कि भारत जैसे देशों में, जहां Android यूजर्स की संख्या ज्यादा है, वहां इस ऐप का शुरुआती असर सीमित रह सकता है।

अगर आप इस ऐप को लॉन्च के दिन ही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Apple App Store पर जाकर “X Chat” सर्च करके प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। ऐप रिलीज होते ही यह अपने आप आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale