Aaj Ka Rashifal, 11 April 2026: आज ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधदेव आज नीच राशि मीन में प्रवेश कर रहे हैं, जहां पहले से ही सूर्यदेव, मंगलदेव और शनिदेव मौजूद हैं। इन चार ग्रहों की युति से चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जो विचारों में गहराई लाएगा लेकिन भ्रम और तकनीकी गलतियों की आशंका भी बढ़ा सकता है।
आज चंद्रदेव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे कठिन परिस्थितियों में भी प्रैक्टिकल सोच और अनुशासन बनाए रखने की शक्ति मिलेगी। मेष राशि में शुक्रदेव व्यक्तित्व में निखार लाएंगे, मिथुन राशि में बृहस्पतिदेव ज्ञान की रक्षा करेंगे और सिंह राशि में केतु आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करेंगे।
मेष (Aries)
मेष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। असंभव सा लगने वाला कोई काम आज सफल हो सकता है। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को कुछ नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आज आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 9
वृषभ (Taurus)
वृष राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आज आपको शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में नाम और प्रसिद्धि मिल सकती है। आपकी मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। भविष्य को लेकर आप नए कदम उठाएंगे, जिसमें सफलता मिलेगी। सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर योग और व्यायाम लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे। किसी निर्णय को लेकर दुविधा हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। ऑफिस में काम बढ़ सकता है, जिससे अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। गलत लोगों से सावधान रहें। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें और उन्हें प्रेरित करें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने से माहौल अच्छा रहेगा। वाद-विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें। इंजीनियरिंग क्षेत्र के लोगों को नए प्रोजेक्ट का मौका मिल सकता है। बच्चों की सफलता से गर्व महसूस होगा। लवमेट के साथ डिनर का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 1
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां आप अच्छे से निभाएंगे। दोस्तों की मदद से काम सफल होंगे। ऑफिस में रुके हुए काम पूरे होंगे और बॉस का सहयोग मिलेगा। यह दिन कम मेहनत में अधिक परिणाम देने वाला रहेगा। महिलाएं शॉपिंग पर अधिक खर्च कर सकती हैं।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 5
तुला (Libra)
तुला राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। शांत मन से किए गए कार्य सफल होंगे। पैसों के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पुरानी बातों को लेकर उलझन हो सकती है। परिवार के साथ घूमने जाना अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी मामलों में सलाह जरूरी है। बिजनेस में नए निवेशक मिल सकते हैं। छात्रों के लिए दिन ज्ञानवर्धक रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 6
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स को नई उपलब्धियां मिलेंगी। प्रतियोगी परीक्षा का अच्छा परिणाम आ सकता है। कारोबार में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मीडिया क्षेत्र के लोगों को सम्मान मिलेगा। किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से बड़ा लाभ मिल सकता है। घरेलू मामलों में बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। महिलाएं नया काम शुरू कर सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यवहार में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी की मदद करने से मन को शांति मिलेगी। कामों में देरी हो सकती है। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। बिजनेस यात्रा लाभदायक रहेगी। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 8
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। दूसरों पर निर्भर न रहें। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। परिवार में सामंजस्य रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। माता-पिता से उपहार मिल सकता है।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 4
मीन (Pisces)
मीन राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बिताएंगे। परिवार के साथ ट्रिप का प्लान बन सकता है। व्यापारियों को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और शाम तक शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5
