रतलाम: 10वीं की परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया

छात्र ने दूसरी बार 10वीं की परीक्षा दी थी और 6 मई को आए रिजल्ट में उसे तीन विषय — अंग्रेजी, संस्कृत और विज्ञान में सप्लीमेंट्री आई थी।

Ratlam attempting suicide by jumping from the third floor after failing the 10th standard exam
Ratlam attempting suicide by jumping from the third floor after failing the 10th standard exam

रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 10वीं की परीक्षा में फेल होने और भाई की डांट से नाराज होकर एक 17 वर्षीय छात्र ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना शहर के माणकचौक थाना क्षेत्र की है और इसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

छात्र ने दूसरी बार 10वीं की परीक्षा दी थी और 6 मई को आए रिजल्ट में उसे तीन विषय — अंग्रेजी, संस्कृत और विज्ञान में सप्लीमेंट्री आई थी। रिजल्ट देखने के बाद, उसके बड़े भाई ने पढ़ाई छोड़ने पर काम करने की सलाह दी, जिससे वह आहत हो गया।

इसके अगले ही दिन, 7 मई की रात लगभग 11:30 बजे, छात्र ने अपने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से रात 2 बजे मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर एमवाय अस्पताल भेजा गया, लेकिन परिजन उसे वहां से एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा कर आईसीयू में शिफ्ट कर चुके हैं।

फिलहाल छात्र की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale