Aaj Ka Rashifal, 27 March 2026: राम जन्मोत्सव पर बना दुर्लभ संयोग, कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर इन 5 राशियों की चमकाएगा किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 27 March 2026: आज शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत पावन है। आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि (राम नवमी) है, जो मां दुर्गा के नौवें स्वरूप ‘मां सिद्धिदात्री’ को समर्पित है। चंद्रमा आज मिथुन राशि से निकलकर अपनी स्वराशि कर्क में गोचर कर रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal, 27 March 2026: आज शुक्रवार, 27 मार्च को चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि के साथ धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष दिन माना जा रहा है। इस दिन मां दुर्गा की कृपा प्राप्ति के योग बन रहे हैं, वहीं चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में होने से कई राशियों के लिए यह दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आय में वृद्धि, करियर में प्रगति और निवेश से लाभ के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि कुछ राशियों को सावधानी बरतने की भी जरूरत रहेगी।

मेष (Aries)

मेष राशि के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है। भाग्य का साथ मिलने से कार्यों में सफलता मिलेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का दायरा बढ़ सकता है, लेकिन वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 9

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। काम का दबाव बढ़ेगा और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य, विशेषकर पेट से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है, वहीं पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाए रखना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को आज अपने कामों में योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 6

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के लिए दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखें और किसी भी निर्णय से पहले वरिष्ठों की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 2

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए दिन संतोषजनक रहने वाला है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और धन से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। हालांकि परिवार से जुड़ी कोई खबर मन को प्रभावित कर सकती है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 1

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को आज अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। किसी भी सामाजिक स्थिति में सोच-समझकर प्रतिक्रिया देना जरूरी होगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5

तुला (Libra)

तुला राशि के लिए दिन समृद्धि का संकेत दे रहा है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। किसी बड़ी डील से पहले पूरी सावधानी बरतें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 9

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को आज अनावश्यक खर्च से बचने की सलाह दी गई है। पारिवारिक संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखना जरूरी होगा। संतान के प्रति जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 3

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के लिए दिन अनुकूल रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6

मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। नए कार्य की शुरुआत सोच-समझकर करें।।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वालों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी बरतें और कानूनी मामलों में सतर्क रहें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4

मीन (Pisces)

मेहनत का मीठा फल मिलने का समय आ गया है। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग और मनोरंजन का आनंद लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी। व्यर्थ की चिंताओं को छोड़कर वर्तमान का आनंद लें, दिन लाभकारी है।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 6

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale