Aaj Ka Rashifal, 19 March 2026: 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। इसी दिन से नए हिंदू नववर्ष ‘विक्रम संवत 2083’ की भी शुरुआत हो रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन चंद्रमा मीन राशि और उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र में विराजमान रहेगा। इस विशेष संयोग के कारण कई राशि के जातकों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं और उन्हें मनचाहा काम करने का अवसर प्राप्त होगा।
आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का विस्तृत राशिफल:
मेष (Aries)
आज आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। साझेदारी में किया गया कार्य लाभदायक रहेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन से चहल-पहल रहेगी और रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 9
वृषभ (Taurus)
आज आप जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। परिवार के साथ बिताया समय मानसिक सुख देगा। किसी पुरानी चिंता का समाधान मिल सकता है और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। सफलता के लिए एकाग्रता जरूरी है।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 5
मिथुन (Gemini)
वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम करेंगे। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिले तो पीछे न हटें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 3
कर्क (Cancer)
आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। अधूरे काम तेजी से पूरे होंगे और कोई पुराना सपना सच हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। हालांकि, संतान के साथ हल्की कहासुनी हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 1
सिंह (Leo)
विरोधियों से सावधान रहें और काम को टालने की प्रवृत्ति से बचें। नई संपत्ति खरीदने के लिए समय अनुकूल है। कोई मनोकामना पूरी होने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। नए कार्य की योजना सफल हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 7
कन्या (Virgo)
जल्दबाजी में फैसले न लें, मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए कुछ नया सीखने का दिन है, लेकिन पढ़ाई पर ध्यान देना अनिवार्य होगा।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 5
तुला (Libra)
विवादों से दूर रहें। धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। पुरानी पारिवारिक कलह सुलझ सकती है। किसी को उधार देने से बचें। व्यापार में अच्छे लाभ के संकेत हैं।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 2
वृश्चिक (Scorpio)
व्यापार के लिए दिन श्रेष्ठ है। पुराने निवेश से लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सरकारी मामलों में सतर्कता बरतें और बड़ों का सम्मान करें।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 1
धनु (Sagittarius)
सावधानी से आगे बढ़ें। बैंक से ऋण लेने की योजना सफल हो सकती है। फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। संतान की संगति पर ध्यान दें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 1
मकर (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में साझेदारी लाभदायक रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों के काम से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है, लेकिन अजनबियों से व्यावसायिक बात न करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5
कुंभ (Aquarius)
स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें, जल्दबाजी में गलती हो सकती है। आपकी सलाह को कार्यक्षेत्र में महत्व मिलेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3
मीन (Pisces)
धन के मामलों में विशेष सावधानी बरतें। बड़े निवेश और शेयर मार्केट में बिना विशेषज्ञ की सलाह के जोखिम न लें। किसी अनजान पर तुरंत भरोसा न करें। पिता की सेहत का ध्यान रखें, भागदौड़ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5
