राजपाल यादव ने भतीजी की शादी में जमाया रंग: जेल से रिहा होते ही ‘तेरी चुनरिया’ गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी भतीजी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा होने के तुरंत बाद अभिनेता सीधे शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे।

भतीजी की शादी के मौके पर अभिनेता राजपाल यादव का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव मंगलवार को बाहर आए और सीधे परिवार के इस खास समारोह में शामिल हो गए। उनकी भतीजी की शादी 19 फरवरी को होनी है, जिसके लिए उन्होंने अदालत से अंतरिम राहत की मांग की थी।

सामने आए वीडियो में राजपाल यादव गोल्डन रंग की धोती-कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म ‘हेलो ब्रदर’ का मशहूर गाना Teri Chunariya बज रहा है, जिस पर वह परिवार के सदस्यों के साथ जमकर डांस करते दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर भतीजी की शादी की खुशी साफ झलक रही है। वीडियो के वायरल होते ही फैंस कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अभिनेता के उत्साह की तारीफ कर रहे हैं।

जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड में काम करते हुए करीब 30 साल हो चुके हैं और देश की जनता के प्यार की बदौलत ही वह सैकड़ों फिल्मों में काम कर पाए। उन्होंने बताया कि मामला 2012-13 के आसपास शुरू हुआ था और अब तक वह लगभग 250 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अदालत के आदेशों का पालन करने की बात दोहराई और न्यायालय का आभार व्यक्त किया कि उनकी बात सुनी गई।

दरअसल, दिल्ली उच्च न्यायालय ने चेक बाउंस से जुड़े मामलों में उनकी सजा पर अंतरिम निलंबन दिया है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की एकल पीठ ने 18 मार्च तक उनकी रिहाई का आदेश दिया। शिकायतकर्ता कंपनी के खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा होने की सूचना के बाद यह राहत दी गई। मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी और तब तक राजपाल यादव हिरासत से बाहर रहेंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale