MP Kisan Samman Nidhi 14th Installment: मध्य प्रदेश के करीब 83 लाख किसानों के मन में इन दिनों एक ही सवाल है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त आखिर कब जारी होगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है और अब फरवरी महीने में पीएम किसान की 22वीं किस्त आने की पूरी तैयारी है। ऐसे में मध्य प्रदेश के किसानों की निगाहें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना पर टिकी हुई हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
राज्य के किसान लंबे समय से इस योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पिछली किस्त जारी हुए काफी समय बीत चुका है, जिसके बाद से किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि क्या फरवरी महीने में उन्हें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त मिलेगी या फिर इसके लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
क्या है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना?
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत सितंबर 2020 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य मध्य प्रदेश के किसानों को सीधी आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पूरक योजना के रूप में लागू की गई है। इसके तहत पीएम किसान योजना से मिलने वाले 6,000 रुपये सालाना के अलावा राज्य सरकार किसानों को अतिरिक्त 6,000 रुपये देती है।
इस तरह पात्र किसानों को कुल 12,000 रुपये सालाना की आर्थिक मदद मिलती है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि भी 2,000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाती है। इसका लाभ मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों को दिया जाता है, ताकि वे खेती से जुड़े खर्चों को आसानी से पूरा कर सकें।
14वीं किस्त को लेकर क्या है ताजा अपडेट?
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि फरवरी महीने में पीएम किसान की 22वीं किस्त के आसपास ही राज्य सरकार भी अपनी योजना की अगली किस्त जारी कर सकती है। फिलहाल किसान सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत हैं और जिनकी ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। इसके अलावा आवेदक का मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है और उसके पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए, जिस पर वह स्वयं खेती करता हो। आयकर दाता, निर्वाचित जनप्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारी इस योजना के दायरे से बाहर रखे गए हैं।
कैसे चेक करें अपना स्टेटस?
किस्त जारी होने से पहले या भुगतान की स्थिति जानने के लिए किसान इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
- विवरण भरने के बाद ‘Search’ बटन पर क्लिक करें, आपकी किस्तों का पूरा स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सबसे पहले आधिकारिक सारा पोर्टल https://saara.mp.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आप आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या पीएम किसान आईडी दर्ज करें।
किसानों को ध्यान देना चाहिए कि यदि उनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या e-KYC अधूरा है, तो उनकी किस्त अटक सकती है।
